क्षेत्रीय
01-Dec-2025


रांची(ईएमएस)।झारखंड में 3 दिसंबर से शीतलहर जैसी स्थिति का एक और दौर शुरू हो सकता है। आईएमडी के अनुसार न्यूनतम तापमान मौजूदा तापमान से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। सोमवार को राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम अधिकारी ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी हवा और चक्रवाती सिस्टम दितवाह के प्रभाव से बादल छाए रहने के कारण झारखंड में पिछले कुछ दिनों से ठंड से आंशिक राहत मिल रही थी। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सोमवार को जारी दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार, राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में सबसे अधिक 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। अगले 48 घंटों के दौरान रांची के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। डाल्टनगंज में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर में यह 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा।इन सर्दियों में उत्तराखण्ड के किसी खूबसूरत होम स्टे में गुनगुनी धूप में प्राकृतिक सौन्दर्य का आनंद उठायें।रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी हवा और चक्रवात दितवाह के प्रभाव सहित विभिन्न कारणों से झारखंड में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवा के प्रवाह से राज्य में पारे में गिरावट आएगी।उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिमी भाग में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आएगी और राज्य के बाकी हिस्सों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद झारखंड में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आएगी। कर्मवीर सिंह/01दिसंबर/25