क्षेत्रीय
01-Dec-2025


गीता के पवित्र श्लोकों से गुंजायमान हो उठा एमएलबी स्कूल गीता जयंती महोत्सव का एमएलबी स्कूल में हुआ जिला स्तरीय आयोजन छिंदवाड़ा (ईएमएस)। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम पीएम श्री एमएलबी स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महापौर विक्रम सिंह अहके व भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा शंखनाद के बीच मां सरस्वती के पूजन अर्चन से की गई। महापौर विक्रम अहके ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति और विरासत को बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा गीता जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है। गीता बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रंथ है, जो जीवन जीने की कला सिखाती है। जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने गीता को समाज के सभी वर्गों का ग्रंथ बना दिया है। गीता का एक - एक शब्द अपने आप में एक मंत्र है। गीता के केवल श्रवण मात्र से बच्चों को समृद्ध और संस्कारी बनाया जा सकता है। गीता के १५वें अध्याय का हुआ पाठ गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत गीता के 15वें अध्याय पुरुषोत्तम योग का सस्वर सामूहिक पाठ किया गया और उसका हिन्दी भावार्थ भी समझाया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समूह पाठन के दौरान विद्यालय परिसर गीता के पवित्र श्लोकों से गुंजायमान हो उठा। आशाराम गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा कृष्ण अर्जुन संवाद पर एक भावमय लघु नाटिका प्रस्तुत की गई श्रीकृष्ण लीलाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों और उनकी विभिन्न लीलाओं पर केंद्रित आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जो आकर्षण का केंद्र रही। सभी अतिथियों और विद्यार्थियों द्वारा इस प्रदर्शनी का उत्साह एवं रुचिपूर्वक अवलोकन किया गया। गीता ओलंपियाड के विजेता प्रतिभागी सम्मानित हर्ष व गौरव की बात है कि विश्व गीता प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित गीता ओलंपियाड की प्रांत स्तरीय एवं राष्ट्र स्तरीय परीक्षाओं में जिले के आशाराम गुरुकुल की छात्रा अनुभूति सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए उन्हें आज गीता महोत्सव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। गीता ओलंपियाड परीक्षा में प्रथम भाग से 98 अंकों के साथ सूर्यांशु कुमार ने प्रथम स्थान और 83 अंकों के साथ आराध्य मस्के ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। द्वितीय भाग से 100 अंकों के साथ आदित्य यादव, तन्मय गौर, समर्थ यादव व खोमेश देशमुख ने प्रथम स्थान और कु. अनुष्का अमदवंशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। पीजी कॉलेज में कृष्ण अर्जुन के संवाद को किया स्पष्ट पीजी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर गीता जयंती का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ.वाय.के.शर्मा द्वारा गीता को अद्वितीय ग्रंथ की संज्ञा देते हुए उसकी वैज्ञानिकता को प्रतिपादित किया गया। डॉ.लक्ष्मीचंद ने कृष्ण अर्जुन संवाद को स्पष्ट करते हुए कहा कि गीता निष्काम कर्म का संदेश देती है, मृत्यु के भय से मुक्त रखती है, डॉ.टीकमणि पटवारी ने गीता को जीवन प्रबंधन का साधन बताया। निष्काम कर्म, आसक्ति जनित मोह को दूर कर हम जीवन के तनाव और द्वंद से उबर सकते हैं, गीता हमें जीवन जीने की शैली सिखाती है, ईएमएस/मोहने/ 01 दिसंबर 2025