क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। नगर निगम में पदस्थ सब इंजीनियर राजवीर सिंह का सोमवार को दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से यहाँ भर्ती थे और उनका सघन उपचार चल रहा था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। राजवीर सिंह नगर निगम में अपनी ईमानदारी और समर्पण के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से विभाग में शोक की लहर है। सहयोगियों ने उनकी मौत को नगर निगम के लिए बड़ी क्षति बताया है। परिवार और सहकर्मियों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। ईएमएस/मोहने/ 01 दिसंबर 2025