- कलेक्टर ने दिया प्रशस्ति पत्र भोपाल(ईएमएस)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सर्वप्रथम 100 प्रतिशत कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में हुजूर निर्वाचन टीम राजधानी में अन्य विधानसभा क्षेत्र की तुलना में काफी बेहतर कार्य कर रही है। इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजर, पटवारी, सचिव को सम्मानित किया गया। हुजूर विधानसभाओं के बीएलओ सुरेश वर्मा, दामोदर तिवारी, सालेह सिद्दीकी, मंजू गौर, केवल कुमार जैन, ओमवती नागर, किरण कटारे, सुरेश कुमार मीणा, पर्यवेक्षक, सुपरवाइजर हेमंत घोष, सत्य प्रकाश दुबे आरती गुप्ता, अरविंद कुमार गौर, नरेंद्र अग्रवाल, सचिव विनोद परिहार, लज्जा नागर, ओमप्रकाश वर्मा, धर्मेंद्र तिवारी, पर्वत सिंह अहिरवार, सहायक विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जुनेद / 2 दिसंबर