इन्दौर (ईएमएस) 6वीं एचएम.जी. शूटिंग कम्पटीशन के भव्य समापन समारोह में आशा नायर और वैशाली खरनाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में राइफल (एनआर) श्रेणी में एच.एम.जी. अकादमी के शीर्ष भवनानी ने बेस्ट राइफल शूटर का खिताब जीता। वहीं राइफल श्रेणी में प्रांजल केशवाल सर्वश्रेष्ठ शूटर रहे। पिस्टल (एनआर) कैटेगरी में वात्सल्य कौशिक ने बेस्ट शूटर का अवार्ड अपने नाम किया, जबकि पिस्टल श्रेणी में साहिल शेरोन ने शीर्ष स्थान हासिल किया। ओवरऑल चैम्पियन ट्रॉफी एच.एम.जी. शूटिंग अकादमी ने जीती। प्रतियोगिता में प्राची चौहान, अर्शिता यादव, अनिरुद्ध ठाकुर, प्रबल प्रताप सिंह, वाही पॉल, गौरव पाटीदार और देविका जैन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। एच.एम.जी. शूटिंग अकादमी में आयोजित इस प्रतियोगिता में इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के 30 स्कूलों व शूटिंग क्लबों के कुल 350 शूटरों ने विभिन्न श्रेणियों में शामिल हो अपना कौशल दिखाया। आनन्द पुरोहित/ 03 दिसंबर 2025