- ड्राई डे सूची में संशोधन - लाइसेंसी शराब की दुकानें सामान्य रूप से संचालित होंगी नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली सरकार ने ड्राई डे सूची में संशोधन किया है, जिसके तहत होली को अब इस सूची से बाहर कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, 4 मार्च को होली के अवसर पर राजधानी में शराब की दुकानें खुली रहेंगी। सरकार की ओर से जारी नए आदेश में ड्राई-डे (शराबबंदी वाले दिनों) की सूची को अपडेट किया गया है। इस संशोधित सूची में होली को शामिल नहीं किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व में होली के दिन दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहती थीं। वहीं कई अन्य राज्यों में भी इस दिन शराब बिक्री पर रोक रहती है। हालांकि इस वर्ष दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन सभी लाइसेंसी शराब की दुकानें सामान्य रूप से संचालित होंगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/03/मार्च/2026