राज्य
भोपाल (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह यादव के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को इस पीड़ा को सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है। हरि प्रसाद पाल / 03 मार्च, 2026