क्षेत्रीय
03-Dec-2025
...


खरीदी केंद्र बदलने से आधा दर्जन से अधिक गांवों के किसान हो रहे परेशान लांजी क्षेत्र के सेवा सहकारी समिति कुम्हारीकला का मामला पालडोंगरी कैप को बनाया गया है धान खरीदी केंद्र बालाघाट (ईएमएस). प्रशासन ने धान खरीदी केंद्र का स्थान बदल दिया है। किसानों ने इसका विरोध जताया है। केंद्र के स्थान परिवर्तन से आधा दर्जन से अधिक गांवों के किसान परेशान हो रहे हैं। बुधवार को किसानों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन सौंपकर धान खरीदी केंद्र को यथावत रखे जाने की मांग की है। मामला लांजी क्षेत्र के सेवा सहकारी समिति कुम्हारीकला का है। कुम्हारीकला केंद्र के स्थान पर पालडोंगरी कैप पर किसानों की धान खरीदी जा रही है। जानकारी के अनुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद प्रारंभ हो चुकी है। ऐसे में उन किसानों को ज्यादा परेशानी हो रही है, जिनके खरीदी केंद्र की दूरी काफी अधिक है। ऐसा ही मामला लांजी क्षेत्र के सेवा सहकारी समिति कुम्हारीकला का सामने आया है। किसानों ने बताया कि पूर्व में बनाए गए धान खरीदी केंद्र का स्थान बदल दिया गया है। अब इस समिति के अंतर्गत आने वाले गांवों के किसानों की धान की खरीदी पालडोंगरी कैप में की जा रही है। जिसके कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने धान खरीदी केंद्र का स्थान बदलने का विरोध जताया है। 25-30 वर्षों से हो रही थी कुम्हारीकला में खरीदी जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि कुम्हारीकला केंद्र में बीते 25-30 वर्षों से धान की खरीदी की जा रही है। इस दौरान किसी भी किसानों को परेशानी नहीं हुई। वहीं कुम्हारीकला केंद्र से पालडोंगरी कैंप की दूरी 8 किमी है। वहीं इसी समिति के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लाडसा, बिंझलगांव, सिरेगांव, खर्रेगांव, पोंडी की पालडोंगरी कैंप तक दूरी करीब 15 से 18 किलोमीटर है। ऐसे में किसानों को अपनी धान ले जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इतना ही नहीं धान के परिवहन में किसानों को काफी अधिक खर्चा आएगा। वहीं केंद्र में रतजगा करने में भी किसान परेशान होंगे। समिति में पांच कर्मचारी और स्थान भी पर्याप्त किसानों ने बताया कि सेवा सहकारी समिति कुम्हारीकलां के पास धान का भंडारण करने के लिए पर्याप्त स्थान है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी स्थल के अलावा पास में ही शासन की करीब 8 एकड़ और 1 एकड़ 13 डिसमिल भूमि सेवा सहकारी समिति कुम्हारीकला को गोदाम के लिए प्रस्तावित है। जो कि पूर्णत: समतल है और जल भराव जैसी कोई भी समस्या नहीं होती है। इसी तरह समिति में पांच कर्मचारी कार्यरत है। बावजूद इसके कुम्हारीकला खरीदी केंद्र का स्थान परिवर्तन कर दिया गया है। किसानों ने मांग की है कि धान उपार्जन केंद्र पालडोंगरी कैप को बदलकर पुन: सेवा सहकारी समिति कुम्हारीकलां में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाए। भानेश साकुरे / 03 दिसंबर 2025