:: राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर किया सम्मानित :: इंदौर/भोपाल (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर की प्रतिभाशाली पैरा एथलीट पूजा गर्ग को वर्ष 2025 के लिए श्रेष्ठ दिव्यांगजन पुरस्कार से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने पूजा गर्ग के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में पैरा एथलीट पूजा गर्ग को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर की बेटी सुश्री पूजा ने नाथुला दर्रे पर तिरंगा फहराने वाली विश्व की पहली महिला होने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को उन पर गर्व है। राज्य सरकार खेलों और खिलाड़ियों को भरपूर प्रोत्साहन दे रही है। प्रकाश/03 दिसम्बर 2025