आईटी, ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा शेयरों में आया उछाल मुंबई ( ईएमएस)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच ही आई टी सहित दिग्गज कंपनियां के शेयरों में खरीददारी हावी होने से दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स अंत में 158.51 अंक बढ़कर 85,265.32 और 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 47.75 अंक ऊपर आकर 26,033.75 पर बंद हुआ । आज आईटी शेयरों में निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.41 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। इसके अलावा ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी शेयरों में भी तेजी रही। दूसरीओर एनर्जी,मीडिया, इन्फ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस लाल निशान में बंद हुआ। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में सपाट कारोबार हुआ। ऐसे में अधिकतर शेययरों में गिरावट रही। । निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 15.85 अंक फिसलक 60,299.80 और निफ्टी स्मॉलकैप 41.60 अंक नीचे आकर 17,607.85 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में टीसीएस,टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, सन फार्मा, बीईएल, ट्रेंट,आईटीसी, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, एचयूएल, पावर ग्रिड और एशियन पेंट्स के शेयरों में बढ़त रही जबकि मारुति सुजुकी,महिंद्रा बैंक, टाइटन, एसबीआई,आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरे हैं। इससे पहले आल सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद प्रमुख सूचकांकों ने तेजी पकड़ ली। सेंसेक्स की 84,987 अंकों पर गिरावट के साथ ही शुरुआत हुई। एनएसई का निफ्टी-50 भी कमजोर शुरुआत के साथ 25,981 पर खुला था। हालांकि, खुलने के कुछ ही देर बाद इसमें सुधार देखने को मिला। एशियाई बाजार- एशिया बाजारों में वॉल स्ट्रीट में रोजगार आंकड़ों के कारण बढ़त के बाद बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। इससे यह उम्मीद बढ़ी कि फेडरल रिजर्व अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 इंडेक्स शुरुआती कारोबार में 0.3 फीसदी बढ़ा और टॉपिक्स इंडेक्स 0.33 फीसदी बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.45 फीसदी गिरा, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक 0.12 फीसदी उछला। अमेरिका में शेयर बाज़ार में बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 9-10 दिसंबर की नीतिगत बैठक के दौरान ब्याज दरों में कटौती करने की संभावना 89 फीसदी पहुंच गई है। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.86 फीसदी की बढ़त रही। एंडपी 500 में 0.30 फीसदी की वृद्धि हुई तथा नैस्डैक कंपोजिट में 0.17 फीसदी की वृद्धि हुई। गिरजा/ईएमएस 04 दिसंबर 2025