राज्य
05-Dec-2025
...


भोपाल (ईएमएस)। प्रदेश सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के एसआईआर को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व मु यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर हमला किया है। नाथ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है कि भारतीय जनता पार्टी के असली इरादे अब सामने आ गए है। कमलनाथ ने ने कहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जनता को सीधी धमकी दी है कि जिनके नाम एसआईआर में शामिल नहीं होंगे, उनका राशन बंद कर दिया जाएगा और आधार कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। सरकार से मिलने वाली सुविधाएँ समाप्त कर दी जाएंगी। राजपूत के बयान से स्पष्ट है कि पहले भाजपा लोगों का राशन बंद करेगी। उसके बाद मु ़त इलाज, किसानों को खाद, महिलाओं को मिलने वाली लाड़ली बहना का पैसा, छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति और दूसरी सभी सुविधाएँ जो एक नागरिक को मिलनी चाहिए, वे भाजपा छीनना चाहती है। ज़ाहिर है कि आज यह राशन पानी ख़त्म करने की बात कर रहे हैं और जल्द ही यह आरक्षण ख़त्म करने की बात भी करने लगेंगे। नाथ ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी शुरू से ही एसआईआर को लेकर देश की जनता को आगाह कर रहे हैं। अब बिलकुल सा$फ हो गया है कि भाजपा एक तर$फ वोटचोरी के ज़रिए अपनी सरकार बनाना चाहती है तो दूसरी तर$फ भारतीय नागरिकों के अधिकार छीनना चाहती है। यह भारतीय लोकतंत्र पर सीधा हमला है। जनता को एक बार फिर से $गुलाम बनाने की कोशिश है। इसलिए कांग्रेस पार्टी के साथ ही अन्य सभी दलों और देश की जनता को इसके ख़िला$फ कमर कस लेनी चाहिए। आशीष पाराशर/ईएमएस/05/12/2025