राज्य
02-Mar-2026
...


भोपाल (ईएएमस)। भोपाल स्थित एम्स और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा ई-मेल सोमवार तडक़े करीब 3 बजे दोनों संस्थानों को अलग-अलग भेजा गया। इसमें लिखा था- आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और स्टूडेंट्स को निकाल लें। अल्लाह हू अकबर। सूचना मिलते ही संबंधित थानों की पुलिस, बम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और सर्चिंग शुरू की। एम्स में बागसेवनिया थाने के टीआई अमित सोनी और उनकी टीम ने तलाशी अभियान चलाया। वहीं, पीपुल्स यूनिवर्सिटी में निशातपुरा टीआई मनोज पटवा सहित थाना स्टाफ ने सर्च ऑपरेशन किया। बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचे। लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।