राज्य
05-Dec-2025
...


:: विमोचित 7वें संस्करण में उल्लेख - मध्यप्रदेश में 34% से अधिक वयस्क करते हैं तम्बाकू का सेवन :: इंदौर (ईएमएस)। संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने शुक्रवार को तम्बाकू नियंत्रण प्रशिक्षण मार्गदर्शिका के 7वें संस्करण का विमोचन किया। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश वॉलन्ट्री हेल्थ एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक मुकेश कुमार सिन्हा, कैंसर सर्जन एवं ऑन्कोलॉजिष्ट डॉ. एस.एस. नय्यर एवं आनंद वर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने सिन्हा से मध्यप्रदेश वॉलन्ट्री हेल्थ एसोसिएशन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। :: मध्य प्रदेश में तम्बाकू सेवन की चिंताजनक दर :: मध्यप्रदेश वॉलन्ट्री हेल्थ एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित इस मार्गदर्शिका के 7वें संस्करण में देश और प्रदेश में तम्बाकू सेवन से उपजी गंभीर स्थिति का उल्लेख किया गया है। मार्गदर्शिका में बताया गया है कि देश में हर साल तम्बाकू सेवन से होने वाली बीमारियों के कारण प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 13 से 14 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। वैश्विक तम्बाकू संर्वेक्षण (2016-17) के अनुसार, मध्यप्रदेश में 34.2 प्रतिशत वयस्क किसी न किसी रूप में तम्बाकू का सेवन करते हैं। इसके अलावा, ग्लोबल यूथ टौबेको सर्व (2019) के आंकड़े दर्शाते हैं कि भारत में 13 से 15 वर्ष के 8.5 प्रतिशत छात्र तम्बाकू सेवन करते हैं, जबकि मध्यप्रदेश में यह आंकड़ा 3.9 प्रतिशत है। यह मार्गदर्शिका तम्बाकू नियंत्रण के प्रयासों में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। प्रकाश/05 दिसम्बर 2025