बीजापुर (ईएमएस)। जिले के कुर्रेगुट्टा की काली पहाड़ी में दाे नवीन कैंप स्थापना के बाद नक्सल अभियान के दाैरान सर्चिंग पर निकले जवानों पर आज साेमवार काे अचानक से मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घायल जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।कुर्रेगुट्टा की काली पहाड़ी में जंगली जानवरों के खतरे के बीच अब मधुमक्खियों का नया संकट आ गया है, जहां सर्चिंग के दौरान कई बार जवान मधुमक्खियों का शिकार बनते हैं। ऐसे में जवान अपने साथ लेकर चलने वाले दवाइयों का उपयोग कर अपनी जान को बचाते है।कुर्रेगुट्टा की काली पहाड़ी पर पहले भी ऐसा मधुमक्खियों का हमला दर्ज हुआ था। जहां आज फिर से जवानों के ऊपर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया है। कई जवान डंक लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पहले अपने बैंग में रखे दवाई लगाने के साथ ही उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। सुधीर जैन /चंद्राकर/08 दिसंबर 2025