क्षेत्रीय
11-Dec-2025
...


देवरी/सागर (ईएमएस)। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में मानव अधिकार दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओमना सेनानी ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि मानव अधिकार दिवस प्रतिवर्ष 10 दिसम्बर को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य संविधान के महत्व को बढ़ावा देना और जागरूक करना है। मंच संचालन करते हुए शिवलाल अहिरवार ने कहा कि मानव अधिकार वह अधिकार हैं जो हर इंसान को जन्म से मिलते हैं मनुष्य को इन अधिकारों का संरक्षण करना चाहिए। डॉ. रिजवान खान ने कहा कि मानव अधिकार मनुष्य को स्वतंत्रता, समानता और न्यायिक संरक्षण प्रदान करता है। आभार राजेश गिरवाल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. किरण ठाकुर, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद अहिरवार एवं अधिक संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। निखिल सोधिया/ईएमएस/11/12/2025