क्षेत्रीय
12-Dec-2025


कल्याण, (ईएमएस)।‎ शुक्रवार दोपहर कल्याण में दो तेज रफ्तार गाड़ियों की टक्कर में दोपहिया वाहन सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना कल्याण पश्चिम में गोविंदवाड़ी बाईपास इलाके की है। इस हादसे में 45 साल के दोपहिया वाहन चालक प्रकाश पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी प्रिया पाटिल गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल प्रिया पाटिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कल्याण में पत्रीपुल -दुर्गाडी-गोविंदवाड़ी रोड पर सड़क का काम चलने की वजह से एक तरफ वाहन चल रहा था। इस बीच एक ट्रक और दोपहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल प्रिया पाटिल को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस हादसे में उनके पति प्रकाश पाटिल को मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गया। मृतक प्रकाश पाटिल कल्याण पश्चिम के वाडेघर इलाके के रहने वाले थे। बताया गया है कि यह हादसा तब हुआ जब वह अपनी पत्नी को काम पर से घर ले जा रहे थे। बहरहाल पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। संतोष झा- १२ दिसंबर/२०२५/ईएमएस