क्षेत्रीय
13-Dec-2025
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिलान्तर्गत वन मंडल कटघोरा में 53 हाथी घूम रहे हैं। इनमें 52 हाथी जटगा रेंज में एक साथ हैं। तीन हाथी पसान रेंज में हैं। इधर पाली से बिलासपुर जिले की ओर गए दंतैल के वापस पाली रेंज लौटने की संभावना है। इसे देखते हुए वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। वन मंडल कोरबा में अब 14 हाथी बच गए हैं। एक दंतैल वापस धरमजयगढ़ वन मंडल की ओर लौट गया है। करतला रेंज में 11 और कुदमुरा रेंज में 3 हाथी घूम रहे हैं। ग्राम गीतकुंवारी में घूम रहे दो हाथियों ने धान और सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचाया है। एक दंतैल अकेला ही घूम रहा है। बिलासपुर जिले की ओर गए दंतैल के ग्रामीणों पर हमले की सूचना है। दंतैल सालभर पहले भी इसी रूट पर आगे बढ़ा था। इसके बाद पाली होकर कोरबा वन मंडल आया था। 13 दिसंबर / मित्तल