राज्य
13-Dec-2025
...


जबलपुर, (ईएमएस)। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने शनिवार को अपने जबलपुर प्रवास के दौरान 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गोराबाजार पुलिस थाना के नए भवन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक डॉ अभिलाष पांडे, विधायक संतोष वरकड़े, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज एवं पूर्व मंत्री शरद जैन, सुभाष तिवारी रानू, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने भूमिपूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित भी किया। सुनील साहू / मोनिका / 13 दिसंबर 2025