भागलपुर, (ईएमएस)। बिहार के भागलपुर जिले में 4 बच्चों की मां ने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद जहर खाकर सुसाइड कर लिया। भागलपुर के धौरेया थाना इलाके की रहने वाली महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। महिला के सुसाइड से गांव में हड़कंप मचा है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भागलपुर की महिला की दोस्ती 3 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए झारखंड के रहने वाले राजकुमार साह से हुई थी। सोशल मीडिया पर हुई उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला राजकुमार से इतना प्यार करने लगी कि वह उसके लिए अपने पति और बच्चों को छोड़ने तक को तैयार हो गई। मगर इस दौरान प्यार में डूबी 4 बच्चों की मां का अपने बॉयफ्रेंड से जमकर झगड़ा हुआ। दरअसल वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी। लेकिन, बॉयफ्रेंड उसे रखने को तैयार नहीं था। इसलिए, उसने बॉयफ्रेंड के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी। महिला की धमकी पर बॉयफ्रेंड ने कहा, मैं जेल जाने को तैयार हूं। लेकिन मैं तुम्हारे साथ रहने को तैयार नहीं हूं। बॉयफ्रेंड द्वारा मना करना महिला को बहुत भारी पड़ा। उसने गुस्से में ज़हर पी लिया। जब पति को पता चला कि उसने ज़हर पी लिया है, तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला का नाम रजनी देवी है। पति का नाम सत्यनारायण है। इन दोनों की शादी 2007 में हुई थी। संतोष झा- १३ दिसंबर/२०२५/ईएमएस