राज्य
इन्दौर (ईएमएस) मुख्यमंत्री मोहन यादव का मुखौटा लगाकर इन्दौर शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रदेश भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर यादव ने कहा कि दो साल के भाजपा के कार्यकाल में भय, भूख, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई के अलावा आम जनता को कुछ नहीं मिला। हर वर्ग परेशान है। अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान नीतीश भारद्वाज, विभाष शर्मा, यशपाल गेहलोत, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। आनन्द पुरोहित/ 14 दिसंबर 2025