क्षेत्रीय
14-Dec-2025
...


-शिवपुरी में पूर्व रंग संगीत समारोह में भारतीय शास्त्रीय गायन हुआ - आमंत्रित कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा दी गई भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति शिवपुरी (ईएमएस)। तानसेन संगीत समारोह 2025 उत्सव के 101 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व रंग संगीत सभा का आयोजन कल शिवपुरी में किया गया। शिवपुरी के टाउन हॉल में इस पूर्व रंग संगीत सभा में आमंत्रित कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। शिवपुरी के प्राचीन टाउन हॉल में इस पूर्व रंग संगीत सभा में आमंत्रित कलाकारों में यश गोपाल श्रीवास्तव सागर के द्वारा गायन की प्रस्तुति दी गई। अमरीश गंगराडे भोपाल द्वारा सितार, अजय पी ओझा के द्वारा मोहन बीणा की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों और संगीत से जुड़े छात्रों के द्वारा भी अपनी संगीत की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग और अन्य विभागों के साथ किया गया था। शिवपुरी पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी सौरभ गौड़ ने बताया कि तानसेन संगीत समारोह से आम लोगों को जोड़ने के लिए हर वर्ष इस उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस पूर्व रंग संगीत सभा में आमंत्रित कलाकारों के अलावा अन्य स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। रंजीत गुप्ता/ईएमएस/14/12/2025