-निमाड़ी किसानों ने बताये तौर तरीके, कलेक्टर ने भी दिया प्रस्तुतिकरण बड़वानी (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट से पूर्व निमाड़ के फार्म/खेतो और बाड़ियों में उपजने वाली फसलों का परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अपनी-अपनी फसलों के बारे में किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को निमाड़ की कृषि पद्धतियों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी के सम्बंध में बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने भी प्रस्तुतिकरण दिया। *अलग-अलग थीम पर आधारित रही प्रदर्शनी कृषि कैबिनेट के मद्देनजर जिला प्रशासन और कृषि कार्यो से जुड़े विभागों ने प्रदर्शनी में अलग अलग थीम पर अपना प्रस्तुतिकरण किया गया। इनमें प्राकृतिक खेती क्रियान्वयन और प्रभावी मॉडल, वोकल फ़ॉर लोकल, केले का विकास मॉडल, डॉलर चना संपूर्ण मूल्य श्रृंखला, बड़वानी मिर्च प्लास्टर, तिल उभरती हुई विकासशील फसल, गना आर्थिक और प्रभावी मॉडल, मिशन सिकलसेल उन्मूलन कार्यक्रम, नवाचार वन्य ग्राम समृद्धि अभियान थीम पर आधारित थी। ईएमएस / 02/03/2026