क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


- जिले के लिए कई घोषणा बड़वानी (ईएमएस)। जुलवानिया में भगोरिया उत्सव, मुख्यमंत्री जनजाति बन्धुओ के साथ ढ़ोल मांदल की थाप पर जमकर झूमे, ढ़ोल के साथ साथ बजाई परम्परागत थाली, स्वयं बजाया भारी भरकम ढ़ोल, मंच पर नृतको के साथ थिरकते नजर आये, भारी उत्साह के बिच हुआ पूरा आयोजन भगोरिया पर्व मे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत कई मंत्री हुए शामिल, मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद आनंद मे डूबे,मुख्यमंत्री ने आदिवासियों के साथ किया परंपरागत नृत्य,कई मंत्री भी आदिवासी कलाकारों के साथ थिरके,आदिवासी कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों जनजाति बंधुओ ने मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों का किया उत्साह और आनंद के साथ स्वागत, क्षेत्रीय परंपरागत वेशभूषा में नजर आए मुख्यमंत्री और मंत्रीगण, मंच से जिले को कई सारी सौगातो की करी घोषणा मंचीय उद्बोधन ज्वार बाजरा कटे तो दीवाली गन्ना कटे तो देव दिवाली और गेहूं कटे तो होली,भगोरिया पर्व का आनंद राष्ट्रीय पर्व की तरह मने रोम रोम थिरकता है, परमात्मा की दया से इलाके मे मिलने वाली ताड़ी का जो आनंद है वाह,भगवान राम के लिए शबरी के इंतजार को जो गान गाया वो अद्भुत था,आदिवासी किसान नर्मदा जी का पानी लोग टुकुर टुकुर देखते थे कि हमारे खेत में पानी आ जाए आज पूरा निमाड़ अंचल सब दूर नर्मदा के पानी से फसल सोने की हो गई,केला विदेश जा रहा है मै आप सबका अभिनंदन करता हु यहां की फसल की हर जगह डिमांड हो रही है,कांग्रेस ने लंबे समय सरकार चलाई लेकिन यहां जहर घोलने का काम किया लेकिन हमने किसान ,हमारी सरकार के द्वारा मछली पालन के क्षेत्र मे काम कर रहे लोगो के लिए काम किया,27 हजार से अधिक की राशि कृषि कल्याण के लिए दी है, आज कैबिनेट मे हजारों करोड़ दिए,उद्यानिकी , खाद्य प्रसंस्करण , पशुपालन सभी के लिए राशि दी,भिलट देव के दर्शन कर सभी मंत्रिमंडल को लगा मानो स्वर्ग में आ गए,भिलट देव को प्रणाम कर सभी मंत्रियों को कहा कि अब सभी परिवार को लेकर यहां आए,उद्यानिक फसलों को बढ़ावा देने के लिए सही दाम मिले उसके लिए जिले मे नई आधुनिक सब्जी मंडी की घोषणा की , सूक्ष्म उद्यम परियोजना के सिंचाई परियोजना को स्वीकृत किया , खेतिया मंडी को आदर्श मंडी बनाया जाएगा जिसके लिए 10 करोड़ स्वीकृति दी , प्राकृतिक खेती के लिए मास्टर ट्रेनर्स की व्यवस्था की जाएगी,जिले के बजट्टा मे 50 एकड़ मे उन्नत बीज की फार्मिंग की जाएगी पलसूद और ओझर बायपास , भंवर गड़ तक रोड़ बनाए जाने की घोषणा, भगोरिया को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य किया जायेगा, वरला और पानसेमल के लिए सिचाई की सेकड़ो करोड़ की योजनाओं की घोषणा भी की ईएमएस / 02/03/2026