राष्ट्रीय
15-Dec-2025
...


संसद में केंद्र सरकार ने दी जानकारी नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। विदेश मंत्रालय ने संसद को बताया है कि बीते 5 सालों में करीब 9 लाख भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी है। राज्यसभा में विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि 2011 से 2024 के बीच करीब 21 लाख भारतीयों ने विदेशी नागरिकता हासिल की है। 2021 के बाद नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या में बड़ा उछाल देखने को मिला। जहां कोरोना महामारी के वर्ष 2020 में यह आंकड़ा घटकर 85 हजार के करीब रह गया था, वहीं इसके बाद यह संख्या 2 लाख के आसपास पहुंच गई। केंद्र सरकार ने बताया कि पिछले 3 वर्षों में सुरक्षा कारणों से मिडिल ईस्ट के देशों से 5,945 भारतीय नागरिकों को निकाला गया। विदेश मंत्री जयशंकर ने लोकसभा में बताया कि इसमें इजराइल से ‘ऑपरेशन अजय’ और ईरान-इजराइल से ‘ऑपरेशन सिंधु’ शामिल हैं। इसके अलावा कुवैत अग्निकांड में मारे गए 45 भारतीयों के शव भी भारत लाए गए। राज्यसभा की मनोनीत सांसद सुधा मूर्ति ने 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए मुफ्त, अनिवार्य शिक्षा और देखभाल की गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने संविधान में नया अनुच्छेद 21बी जोड़ने की मांग की। उन्होंने आंगनवाड़ी व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया। आशीष/ईएमएस 15 दिसंबर 2025