राष्ट्रीय
16-Dec-2025
...


-नोटम जारी होते ही पाकिस्तान की सांस गले में अटकी नई दिल्ली (ईएमएस)। भारत रक्षा के क्षेत्र में लगातार एक के बाद एक धमाका कर रहा है, इन धमाकों से भारत के दुश्मन देश घबराए हुए हैं। अब भारत ने एक और तगड़ा ऐलान किया है। जिसके बाद दुश्मनों के गुट में चर्चा तेज हो गई है कि भारत किसी बड़ी तैयारी में है। पाकिस्तान के सारे टीवी चैनल्स पर इसी बात की बहस चल रही है कि कुछ घंटों बाद भारत क्या करने वाला है। पाकिस्तान ही नहीं बल्कि चीन और अमेरिका भी जानने के लिए बेचैन दिखाई दे रहे हैं कि आखिर भारत का प्लान क्या है। भारत ने नोटिस टू एयरमैन यानी कि नोटम जारी किया है। यह डेंजर ज़ोन एडवाइज़री डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड से बंगाल की खाड़ी के एक बड़े हिस्से को कवर करती है। यह नो फ्लाई जोन करीब 2520 किमी तक फैला हुआ है। जो हवाई जहाजों और समुद्री यातायात के लिए अस्थायी प्रतिबंध लगाता है। यह नोटम 17 से 20 दिसंबर के बीच लागू रहेगा। कहा जा रहा है कि भारत एक बड़ी मिसाइल टेस्ट करने वाला है। पिछले परीक्षणों की तरह यह जोन पहले से ज्यादा बड़ा है जो मिसाइल की उन्नत रेंज और सटीकता का संकेत देता है। भारत ने इससे पहले 6 से 8 दिसंबर के बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर 14,000 कि.मी. के इलाके में नो फ्लाई जोन नोटिस जारी किया था। यह नोटम भी मिसाइल टेस्ट के लिए जारी किया गया था। हाल ही में नौसेना ने युद्धफोस से ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। मिसाइल की बेजोड़ सटीकता, स्पीड और तबाही मचाने की ताकत देखने को मिली थी। यह मिसाइल दुश्मन के ठिकानों में तबाही मचाने के लिए काफी है। यह 300 से 800 किमी तक की दूरी पर बैठे दुश्मन को तबाह कर सकती है। इस सफल परीक्षण के बाद से ही भारत के दुश्मन खौफ में थे कि अब भारत ने एक और धमाका करने की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा हैं कि के4 सबमरीन लॉन्च्ड बैलस्टिक मिसाइल का परीक्षण हो सकता है जो परमाणु सक्षम है और 3500 किमी तक वार कर सकती है। यह चीन नौसेना के खिलाफ एक मजबूत हथियार के रूप में है। यह मिसाइल ठोस ईंधन से चलती है। सबमरीन से लांच होने पर 20 से 30 मीटर गहराई से फायर की जा सकती है। यह अग्नि मिसाइल सीरीज पर आधारित है। इसका वजन 17 टन, लंबाई 12 मीटर और यह एमआईआर भी तकनीक से लैस हो सकती है। यानी एक मिसाइल से कई लक्ष्य हिट कर सकती है। परमाणु हथियार ले जाने की ताकत इसके पास है। यह आईएएस, अरिहंत जैसी सबमरीन से लांच होती है। इस परीक्षण के बाद भारत अगले साल के5 मिसाइल का परीक्षण कर सकता है। आशीष/ईएमएस 16 दिसंबर 2025