16-Dec-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में ठंड के बावजूद, कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नितिन नवीन का स्वागत किया। मौसम की मार के सामने कार्यकर्ताओं का जोश भारी रहा, और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में ठंड का प्रभाव कम दिखाई दिया, क्योंकि सभी लोग नितिन नवीन का स्वागत करने के लिए उत्साहित थे। कोई गुलदस्ता लेकर पहुंचा था तो कोई फूलों की माला तो कोई भाजपा के पटके लेकर नितिन नवीन की स्वागत की तैयारी कर रहे थे। अध्यक्ष जी को जय श्री राम और मोदी जी को जय श्रीराम से लेकर अमित शाह जी को जय श्री राम के जयघोष सुबह ठंड में कार्यकर्ताओं में जोश भर रहा था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/16/दिसंबर/2025