नगर निगम की टीम ने ११ व्यापारियों पर की कार्यवाहीं छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। शासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक में पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बाद भी शहर में खुलेआम प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है। फल-फूल, सब्जी सहित किराना दुकानों पर खुलेआम प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है। जिसकी शिकायत सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार नगर निगम से की जा रही थी। इसीक्रम में बुधवार को नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर जांच कर चालानी कार्यवाहीं की गई। वहीं खुले में मांस मटन बेचने वाले व्यापारियों पर भी चालानी कार्यवाहीं की गई। नगर निगम की टीम मटन मार्केट क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग करने वाले एवं खुले में मास मटन का विक्रय करने वाले ११ व्यापारियों पर चालानी कार्यवाहीं कर १० हजार रूपए ४०० रूपए का राजस्व प्राप्त किया। कार्यवाहीं के दौरान टीम ने लगभग 5 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। उक्त अभियान में जोनल अधिकारी अरुण गढेवाल एवं अनिल लोट, पी.यू.सी. टीम तथा नगर निगम की स्वच्छता टीम उपस्थित रही। नगर निगम द्वारा व्यापारियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई तथा वैकल्पिक सामग्री अपनाने हेतु समझाइश दी गई। ईएमएस / 17/12/2025