क्षेत्रीय
17-Dec-2025


जिला मुख्यालय पर चल रही विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा मुख्यालय में सांसद खेल महोत्सव का जिला स्तरीय आयोजन किया जा रहा है। रोज छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के हजारों खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा दिखा रहे हैं।सांसद खेल महोत्सव का समापन 22 दिंसबर को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विष्वास सारंग की प्रमुख उपस्थिति में पुलिस ग्राउंड में किया जायेगा। बुधवार को पुलिस ग्राउण्ड में वालीबाल प्रतियोगिता का समापन हुआ। ओपन महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर मोहखेड़, द्वितीय स्थान पर छिंदवाड़ा एवं तृतीय स्थान पर चौरई रही। इसी प्रकार ओपन पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर गुरुकुल मंडल छिंदवाड़ा, द्वितीय स्थान पर पी जी कॉलेज छिंदवाड़ा एवं तृतीय स्थान पर तामिया रहा। टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन शुक्ला ग्राउण्ड के हॉल में हुआ। इसमे विभिन्न आयुवर्गों के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बास्केटवॉल की प्रतियोगिताओं का आयोजन ओलंपिक संघ के ग्राउण्ड में किया गया। 6 विकासखण्डों के 150 खिलाडिय़ों ने इसमें भाग लिया। पुलिस ग्राउण्ड में 300 खिलाडिय़ों ने कबड्डी स्पर्धा में भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन ओलंपिक संघ ग्राउंड मे किया गया। 8 क्लबों के 140 खिलाडिय़ों ने इसमें भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जवाहर ग्राउण्ड में हुआ। बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी 150 से ज्यादा खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पीजी कॉलेज ग्राउंड में चल रहा है। ईएमएस / 17/12/2025