क्षेत्रीय
18-Dec-2025
...


- अभी रोज 46 हजार क्विंटल का ही टोकन - 1 महीने में करीब 6 लाख क्विंटल हुई धान की खरीदी कोरबा (ईएमएस) समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 65 केंद्रों में जारी है। रोज करीब 46 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। खरीदी लिमिट बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने राज्य शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। अभी 20 जनवरी तक का ऑनलाइन टोकन कट चुका है। इसकी वजह से किसान परेशान हैं।जिले में धान बेचने के लिए 52 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। लेकिन धान खरीदी की लिमिट 50 प्रतिशत घटाने की वजह से किसानों को पूरा धान बेचने टोकन नहीं मिल रहा है। इसी वजह से 1 महीने में करीब 6 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो सकी है। किसानों को सुविधा देने के लिए तुहर टोकन की व्यवस्था 24 घंटे की गई है। इसके अलावा सप्ताह के सातों दिन भी ऑनलाइन टोकन ले सकते हैं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या खरीदी की लिमिट कम होने से है। धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। अगर लिमिट नहीं बढ़ा तो सभी किसान धान नहीं बेच पाएंगे। ग्राम अमलडीहा के किसान रामकुमार ने बताया कि टोकन नहीं कट पा रहा है। कई किसानों को एक महीने बाद का टोकन मिला है। पहले जिन समितियां में रोज 1200 क्विंटल 600 क्विंटल से भी कम खरीदी धान की खरीदी होती थी। वहां पर हो रही है। दादरखुर्द केंद्र में पिछले साल 1 हजार क्विंटल तक धान की खरीदी होती थी। इस साल 456 क्विंटल ही खरीदी हो रही है। इसकी वजह से अब जाकर लिमिट बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।