सबसे ज्यादा लाइक किया टवीट.......पुतिन को रूसी भाषा में भगवद्गीता की प्रति भेंट करने का जिक्र नई दिल्ली,(ईएमएस)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने एक नई सुविधा यूजर के लिए दी है, जो किसी देश में बीते महीने के सबसे ज्यादा लाइक वाले ट्वीट्स को दिखाती है। यह फीचर यूजर्स को ‘इंस्पिरेशन’ टैब के तहत उपलब्ध है, जहां वे पिछले 24 घंटे, 7 दिनों या 30 दिनों के आधार पर सबसे ज्यादा लाइक, रीप्लाई और कोट्स वाले पोस्ट्स देख सकते हैं। इस सुविधा के मुताबिक पिछले 30 दिनों में भारत के टॉप 10 सबसे ज्यादा लाइक वाले ट्वीट्स में से 8 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैं। टॉप 10 में कोई अन्य राजनेता नहीं है। डेटा के अनुसार, भारत में एक्स के करीब 27 मिलियन मासिक सक्रिय यूजर्स हैं, जो इस एशिया में जापान के बाद दूसरा सबसे बड़ा बाजार बनाते हैं। पीएम मोदी के टॉप ट्वीट्स मुख्य रूप से 4-5 दिसंबर 2025 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से जुड़े हैं। सबसे ऊपर का ट्वीट, जिसमें पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में भगवद्गीता की प्रति भेंट करने का जिक्र किया है, इस टवीट को 67 लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं। इस ट्वीट में लिखा था, “राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की प्रति भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करती हैं। इसी तरह, तीसरे स्थान पर पुतिन का स्वागत करने वाला ट्वीट 2.14 लाख लाइक के साथ है, जबकि चौथा ट्वीट भारत-रूस संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित है, इस 2.18 लाख लाइक मिले। छठे स्थान पर लोक कल्याण मार्ग पर पुतिन का स्वागत करने वाला पोस्ट 1.79 लाख लाइक के साथ शामिल है। महत्वपूर्ण बात यह है कि विपक्षी दलों के किसी नेता का नाम सूची में नहीं है। न कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, न राहुल गांधी और न ही अन्य प्रमुख राजनेताओं के ट्वीट्स ने इतना प्रभाव डाला। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर प्रतिक्रिया देकर कहा कि यह लोकप्रियता नहीं, बल्कि जनसंपर्क, विश्वास और बेजोड़ नेतृत्व है। पीएम मोदी भारत के डिजिटल कम्युनिकेशन पर राज करते हैं। 2025 तक उनके एक्स अकाउंट पर 1.09 करोड़ फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो होने वाले विश्व नेता बनाते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद वे दूसरे स्थान पर हैं। आशीष दुबे / 19 दिसंबर 2025