रायपुर (ईएमएस)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह की जयन्ती पर आज नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जोन 5 के सहयोग से जीई मार्ग में आमापारा में छत्तीसगढ़ बुनकर सोसायटी स्थित प्रतिमा स्थल पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह को उनकी जयन्ती पर सादर नमन किया। नगर निगम रायपुर के आयोजन में प्रमुख रूप से नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, पूर्व पार्षद दिलीप यदु, नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिँह के परिवारजनों और नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों ने प्रतिमा स्थल पर उन्हें उनकी जयन्ती पर सादर नमन किया। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/21 दिसंबर 2025