राष्ट्रीय
22-Dec-2025


नई दिल्ली(ईएमएस)। भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में आई कड़वाहट के बीच नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने जवाबी कदम उठाते हुए कांसुलर और वीजा सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया हैं। यह फैसला बांग्लादेश के छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद दोनों देशों के रिश्तों में आई कड़वाहट के बीच लिया गया। भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में बढ़ते तनाव के कारण जवाबी कार्रवाई करते हुए नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने सोमवार को कांसुलर और वीजा सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। मीडिया से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यह कदम बांग्लादेश के छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद दोनों देशों के संबंधों में आई भारी गिरावट के बीच लिया गया है। इससे एक दिन पहले भारत ने वीजा सेवाएं अगले आदेश तक रोक दी थीं। यह फैसला उस हिंसा के बाद लिया गया, जो शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद सामने आई। बांग्लादेश हाई कमीशन ने बयान जारी कर इस आशय की पुष्ठि की है। भारत की ओर से चटगांव में वीजा सेवाएं निलंबित करने का फैसला उस घटना के कुछ दिन बाद आया, जब बड़ी संख्या में लोग बांग्लादेश के दूसरे सबसे बड़े शहर के भारतीय सहायक उच्चायोग (AHCI) के बाहर जमा हुए थे। उन्होंने खून-खराबे की चेतावनी दी थी और यहां तक कहा था कि जरूरत पड़ी तो वे हथियार भी उठाएंगे। भारतीय पक्ष ने कहा है कि चटगांव स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग में हालिया सुरक्षा घटना के चलते 21 दिसंबर 2025 से वहां वीजा सेवाएं अगले आदेश तक बंद रहेंगी। ईएमएस/ 22 दिसम्बर, 2025