राष्ट्रीय
24-Dec-2025


लखनऊ(ईएमएस)। उन्नाव गैंगरेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से आंशिक राहत मिली है। अदालत ने उसकी उम्रकैद की सजा को निलंबित करते हुए जमानत मंजूर कर दी है, लेकिन इसके बावजूद सेंगर फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ पाएगा। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, कुलदीप सिंह सेंगर को दो अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। पहला, उन्नाव गैंगरेप मामले में, जिसमें उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। दूसरा, पीडि़ता के पिता की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में भी सेंगर को 10 साल की सजा मिली है। विनोद उपाध्याय / 24 दिसम्बर, 2025