रांची(ईएमएस)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ पूर्व मंत्री भारत सरकार सुबोध कान्त सहाय, रोशन लाल भाटिया, आलोक कुमार दूबे,विनय सिन्हा दीपू,डॉ राजेश गुप्ता,सतीश पॉल मुंजिनी,दीपक सिन्हा,विजय शंकर नायक, रोहित सिन्हा,मेंहुल दूबे, रवि चंद कपूर सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधिमंडल आर्चबिशप विंसेंट आइंद से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुलाकात के दौरान नेताओं ने क्रिसमस के संदेशप्रेम, शांति, भाईचारे और मानवता पर प्रकाश डालते हुए समाज में सौहार्द और एकता को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।आर्चबिशप विंसेंट आइंद ने भी सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक समरसता और सेवा भावना के महत्व को रेखांकित किया।आर्चबिशप विंसेंट आइंद ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्रिसमस हमें प्रेम, करुणा, क्षमा और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को नफरत नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सद्भाव और मानवीय मूल्यों की सबसे अधिक आवश्यकता है। सभी वर्गों को मिलकर शांति और भाईचारे का वातावरण बनाए रखना चाहिए।इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा क्रिसमस प्रेम, शांति और भाईचारे का पर्व है। आज देश और समाज को इन्हीं मूल्यों की सबसे अधिक आवश्यकता है, जिसे कांग्रेस हमेशा मजबूती से आगे बढ़ाती रही है।वही सुबोध कान्त सहाय ने कहा कि क्रिसमस का संदेश सेवा, त्याग और मानवता का संदेश देता है। सभी धर्मों और वर्गों के बीच आपसी सम्मान और सौहार्द बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदैव सभी समुदायों के साथ मिलकर आपसी भाईचारे और संविधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।इसके पूर्व कांग्रेस नेताओं ने यीशु संभाजी रेक्टर अजीत खेस एवं विशप सीमांत तिर्की से मुलाकात कर क्रिसमस पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कर्मवीर सिंह/25दिसंबर/25