राष्ट्रीय
26-Dec-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि भारत की जनसंख्या में बढ़ोतरी और विदेशों में भारतीयों की सफलता वैश्विक प्रभुत्व की संभावना को दर्शाती है। और ये तभी संभव है जब पॉपुलेशन के रिप्लेसमेंट स्तर को बनाए रखा जाता है। आंध्र प्रदेश के सीएम ने आगे कहा कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जो इस दौरान 148% जोड़ने जा रहा है। हम बहुत भाग्यशाली हैं और जापान 146 पर है, यूके भी इस तरह से घट रहा है। यदि आप इन सभी देशों को देखेंगे तो पाएंगे कि आज की तारीख में इस संबंध में उम्र बढ़ने और घटती जनसंख्या की एक बड़ी समस्या है। अभी दूसरे देशों में लगभग चार से पांच करोड़ लोग भारतीय हैं। अगर आप आज किसी भी देश में जाते हैं तो वहां रहने वाले भारतीयों की प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है। यहां तक ​​कि अमेरिका में कोई भी पॉश इलाका है।अगर आप अमेरिका को देखें तो अमेरिका की औसत आय 55 हजार से 60000 डॉलर है, जबकि भारतीयों की औसत आय 130000 डॉलर है, जो दोगुनी से भी अधिक है। आप किसी अन्य देश में जाकर ये देख सकते हैं। नायडू ने जनसंख्या को लेकर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि बीते दिनों जनसंख्या को लेकर जो बात संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कही वो सही और महत्वपूर्ण भी है। उन्होंने कहा था कि हर परिवार को तीन बच्चे पैदा करने चाहिए। सुबोध/ २६ -१२-२०२५