क्षेत्रीय
26-Dec-2025


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। देश धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले श्री गुरु गोविंद सिंह के छोटे वीर साहिबजादों का शहीदी दिवस 26 दिसंबर को पूरे देश में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। भाजपा राम मंदिर नगर मंडल तीन छिंदवाड़ा में राजपाल चौक में कार्यक्रम हुआ।इसमें मुख्य वक्ता पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी ने साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह के देश धर्म के प्रति अडिग रहते हुए बलिदान देने की बात को याद किया। मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर और महामंत्री पंकज पाटनी ने दोनों साहिबजादों को याद करते हुए इसे सच्चा बाल दिवस बताया। संचालन जिला अध्यक्ष ने गुरुद्वारे में माथा टेका भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव वीर बाल दिवस के अवसर पर साथियों के साथ रेलवे स्टेशन के सामने स्थित गुरुद्वारे पहुंचे। गुरुद्वारे पहुंचकर दशमेश गुरु साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों के शौर्य को कोटि-कोटि नमन करते हुए माथा टेका। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ भाजपा उपाध्यक्ष जिला योगेन्द्र प्रताप राणा, भाजपा नेता गुरजीत सिंह शंटी बेदी, अनीश पटेल, आनंद निन्ना शुक्ला, इन्दजीत पटेल, मोंटी शर्मा उपस्थित रहे। ईएमएस / 26/12/2025