राज्य
27-Dec-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली के रैन बसेरों का औचक निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने शुक्रवार रात कश्मीरी गेट रैन बसेरे का दौरा कर बेघर लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। डूसिब अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि किसी भी कमी पर कार्रवाई होगी। सरकार बेघरों को भोजन सहित सभी सुविधाएं मुहैया कराने का दावा करती है। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) शहर में ढाई सौ के करीब रैन बसेरे चला रहा है। यहां बेघरों के लिए रहने के अलावा भोजन का भी प्रबंध है। जिसमें सुबह को चाय दोपहर और शाम का खाना शामिल है। ठंड के समय में यहां पर सुविधाएं बढ़ा दी जाती हैं। सड़कों पर सो रहे बेघरों को भी रात के समय रैन बसेरों में लाया जाता है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/27/दिसंबर/2025