दोनों देशों ने सहमति से किया सीजफायर नई दिल्ली (ईएमएस)। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद पर फिलहाल विराम लग गया है। दोनों देशों ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से सीजफायर लागू करने पर सहमति जताई। यह जानकारी दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की ओर से जारी संयुक्त बयान में दी गई। यह सीजफायर 27 दिसंबर को दोपहर 12 बजे स्थानीय समय से लागू हुआ। कंबोडिया की तरफ से जारी स्पेशल जनरल बॉर्डर कमेटी के बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने यह तय किया है कि सभी तरह के हथियारों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। इसमें नागरिकों, नागरिक ठिकानों, बुनियादी ढांचे और सैन्य लक्ष्यों पर किसी भी तरह के हमले शामिल हैं। सीजफायर सभी इलाकों में और हर स्थिति में लागू रहेगा। यह समझौता ऐसे समय में हुआ है, जब दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर दिसंबर की शुरुआत में भडक़ उठा था। पिछले 20 दिनों से जारी इस संघर्ष में कम से कम 101 लोगों की जान चली गई, जबकि दोनों देशों की सीमा से सटे इलाकों से पांच लाख से अधिक लोगों को अपना घर छोडऩे पर मजबूर होना पड़ा। विनोद उपाध्याय / 27 दिसम्बर, 2025