क्षेत्रीय
27-Dec-2025
...


देवटोला नहर के समीप की घटना बालाघाट (ईएमएस). कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार दोपहर देवटोला नहर के पास एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। जिसमें बाइक सवार एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। लेकिन जिला अस्पताल में उस समय सर्जन उपलब्ध नहीं होने के कारण घायल का उपचार नहीं हो सका। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने परिजनों को निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजनों ने घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए गोंदिया के निजी अस्पताल लेकर गए हैं। जानकारी के अनुसार घायल युवक लोकेश कावरे उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी आमगांव बैहर अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से बालाघाट आ रहा था। लोकेश बाइक में पीछे बैठा था। जैसे ही उनकी बाइक देवटोला नहर के समीप पहुंची, वैसे ही पीछे से आ रहे एक सिंगल बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। ठोकर इतनी तेज थी कि बाइक में पीछे बैठा युवक लोकेश उछलकर दूसरी बाइक पर जा गिरा, जिससे उसकी जांघ में बाइक का ब्रेक घुस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने जांघ में फंसे ब्रेक को काटकर अलग किया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। भानेश साकुरे / 27 दिसंबर 2025