राज्य
28-Dec-2025


* पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला कोरबा (ईएमएस) कोरबा नगर के ग्राम बैगिनडभार में मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर एक परिवार के साथ मारपीट करने तथा गंदी-गंदी गालिया देने के बाद जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सिविल लाईन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम बैगिनडभार निवासी ने सिविल लाईन थाना रामपुर में रिपोर्ट लिखाई है कि गत 21 दिसंबर को रात्रि 10 बजे उसके मोहल्ले में रहने वाला एक व्यक्ति घर के सामने मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में गाली-गलौच करते हुए दरवाजा पीट रहा था। दरवाजा खोलने पर देखा कि उसके सिर पर चोंट लगी हुई है। उसने मेरे एवं मेरे पुत्र-पुत्री एवं पत्नी के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने लडक़े का गला दबा दिया था जिससे गले में नाखून के नोचने के निशान है। पुत्री की उंगली को मोड़ दिया तथा पेट में घुस्सा मारा। जब उसे पकडक़र उसके घर छोडऩे के लिए गये जहां उसके घर के लोग उसके सिर में लगे चोंट के संबंध में आशंका होने पर पुन: पुरा परिवार गाली-गलौच करते हुए उसके व परिवार के साथ मारपीट करने लगे। जिस पर मोहल्ले के लोगों द्वारा बीच-बचाव किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सिविल लाईन पुलिस ने कथित आरोपी एवं उसकी पुत्री के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 28 दिसंबर / मित्तल