मनोरंजन
29-Dec-2025
...


मुंबई (ईएमएस)। अपने जन्मदिन पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने आधी रात को फॉर्महाउस के बाहर पैपराजी के साथ केक काटा। सलमान के 60वें जन्मदिन से एक दिन पहले मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक खास अंदाज में रोशन हुआ। बांद्रा-वर्ली सी लिंक मुंबई का सबसे फेमस लैंडमार्क माना जाता है। यह लैंडमार्क बांद्रा को वर्ली से जोड़ता है और शहर की स्काईलाइन का अहम हिस्सा है। पुल पर लाइटिंग के दौरान हैप्पी 60वां बर्थडे सलमान खान और हैप्पी बर्थडे भाई जैसे मैसेज दिखाए गए। लाइटिंग डिस्प्ले में सलमान की तस्वीरें और उनके मशहूर फिल्मी किरदारों की झलक भी नजर आई। यह लाइटिंग ट्रिब्यूट सलमान खान के चैरिटी और क्लोदिंग ब्रांड बीइंग ह्यूमन की ओर से प्रेजेंट किया गया। बता दें कि सलमान खान का बर्थडे पनवेल स्थित फॉर्महाउस पर मनाया गया। इसमें क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ पहुंचे। पार्टी में सलमान के फैमिली मेंबर्स के अलावा, संजय दत्त, संगीता बिजलानी और करिश्मा कपूर समेत कई सेलिब्रिटी शामिल हुए। सुदामा नरवरे/29 दिसंबर 2025