मुंबई (ईएमएस)। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने ये क्रिसमस फेस्टिवल को काफी शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने ये फेस्टिवल अपने पति और परिवार के साथ मनाया। प्रियंका ने अब अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में एक्ट्रेस हसबैंड निक और परिवार संग खूब मस्ती करती दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो में क्रिसमस ट्री से लेकर घर के अंदर सेलिब्रेशन की कई झलकियां दिखाई हैं। प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में क्रिसमस सेलिब्रेशन के कई फैमिली मोमेंट कैप्चर हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है, यह सचमुच साल का सबसे खूबसूरत समय है। सभी को छुट्टियों की शुभकामनाएं। उनके इस पोस्ट पर फैन्स ने खूब प्यार बरसाया है। प्रियंका के इस वीडियो पर लोगों ने कहा है, मुझे ये बात बहुत पसंद है कि वो अमीरों की तरह दिखावटी सजावट, खान-पान और माहौल में नहीं रहतीं और न ही कुछ मशहूर हस्तियों की तरह दिखावटी बनने की कोशिश करती हैं! मुझे उनका घर वाला माहौल बहुत अच्छा लगता है। मालती बहुत खुशकिस्मत है कि वह इस खूबसूरत घर में पली-बढ़ी हैं। इन झलकियों में प्रियंका पति निक जोनस के साथ पोज देती दिख रही हैं। निक अपने भाई जो जोनस के साथ आग के पास खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो क्लिप में प्रियंका अपने परिवार के साथ लिविंग रूम में समय बिताती दिख रही हैं। वहीं निक बेटी मालती को डोनट खिलाती नजर रही हैं। वीडियो में क्रिसमस डिनर के लिए सजी टेबल भी दिख रही है जिसमें कप केक दिख रहे हैं। वीडियो क्लिप में उनकी बेटी मालती अपने छोटे टेलीस्कोप से अपने आसपास की दुनिया को निहारती दिख रही और पापा निक गिटार बजाते हुए दिख रहे हैं। निक अपनी बेटी मालती मैरी का डॉल हाउस भी ठीक करते हुए दिख रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 के पहले एपिसोड में शामिल होने के लिए भारत आई थीं। इस शो में प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई मजेदार किस्से सुनाए। निक जोनस का किस्सा शेयर करते हुए उन्होंने कहा, हमने करवा चौथ पर इतनी अजीब, अजीब जगहों पर चांद को ढूंढने की कोशिश की है। एक बार वो स्टेडियम पर और शो हो रहा है। चांद मिले ही ना। बादल थे और बारिश आने वाली थी। 60-70 हजार और वो शो किए जा रहे हैं। 10 बज गए, 11 बजे गए, दिख ही नहीं रहा। रोमांटिक चीज बताऊं? वो अपने प्लेन में बादलों के ऊपर लेकर गए और चांद देख कर व्रत तोड़ा। उन्होंने बताया कि बेटी मालती को डांट लगानी हो और अगर वो हिन्दी में बात करती हैं तो उसे समझ नहीं आता। सुदामा नरवरे/29 दिसंबर 2025