राज्य
29-Dec-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा योजना में बड़ा बदलाव होगा। 2026 से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड लागू होगा, जो पिंक टिकट की जगह लेगा। इस डिजिटल प्रणाली से यात्रा पारदर्शी होगी और दुरुपयोग रुकेगा। कार्ड के लिए दिल्ली का आधार कार्ड अनिवार्य होगा। सरकार तीन तरह के स्मार्ट कार्ड लाएगी, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों और सामान्य यात्रियों के लिए भी विकल्प होंगे। यह कदम प्रणाली को आधुनिक और एकीकृत बनाएगा। पिंक सहेली कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली पते वाला आधार कार्ड जरूरी होगा। यह कार्ड 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र की लड़कियों और महिलाओं के लिए अनिवार्य किया जाएगा। कार्ड पर यात्री की पहचान से जुड़ी जानकारी दर्ज होगी, ताकि मुफ्त यात्रा योजना का सही तरीके से क्रियान्वयन हो सके। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/29/ दिसंबर/2025