राज्य
30-Dec-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राजस्व विभाग के दो अधिकारियों कापसहेड़ा के सब-रजिस्ट्रार और महरौली के तहसीलदार को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर यह कार्रवाई भ्रष्टाचार की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई है।सरकार ने स्पष्ट किया कि भ्रष्ट अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को एक बार फिर स्पष्ट किया है। सरकार ने जनता से सीधे जुड़े राजस्व विभाग के अधिकारियों पर कड़ी और त्वरित कार्रवाई की है। सूबे की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर कापसहेड़ा के सब-रजिस्ट्रार और महरौली के तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कापसहेड़ा के सब-रजिस्ट्रार और महरौली के तहसीलदार पर यह कार्रवाई उनके खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के आधार पर की गई है। सरकार दोनों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के आदेश पर कापसहेड़ा में पदस्थ एक डीड राइटर का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/30/दिसंबर/2025