राज्य
30-Dec-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच आईएमडी ने 30 दिसंबर के लिए ऑरेंज और 31 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। नए साल पर 1 जनवरी को बारिश की संभावना है। राजधानी में कोहरे का कहर जारी है, जहां 30 दिसंबर की सुबह भी एक बार फिर दिल्ली घने सफेद चादर से ढकी हुई मिली। कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे ने लोगों की परेशानियां डबल कर दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 30 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट और 31 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अब 1 जनवरी को बारिश की संभावना भी जताई गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। नतीजा ये कि लोगों को जनजीवन, ट्रैफिक और नए साल के जश्न पर पड़ सकता है। दिल्ली एनसीआर में सुबह और रात के साथ-साथ अब दिन में भी ठंड का असर साफ दिख रहा है। ठंडी हवाओं के कारण लोग कंपकंपी महसूस कर रहे हैं और बाजारों में हीटर व ब्लोअर की मांग बढ़ गई है। धूप दोपहर 12 बजे के बाद निकल रही है, लेकिन वह बेहद कमजोर है और ठंड से राहत नहीं दे पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और कोहरा और बढ़ सकता है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/30/दिसंबर/2025