- पार्टी के बाद हो गया था लापता, अर्धनग्न हालत में मिला शव - परिचित है पुलिस की राडार पर, चार से पूछताछ जारी - जल्द हो सकता है अंधे कत्ल का खुलासा भोपाल/मंडीदीप(ईएमएस)। राजधानी भोपाल के नजदीक सीहोर जिले के रातापानी टाइगर रिजर्व अंतर्गत शाहगंज थाना इलाके के दहोटा घाट जंगल में सोमवार सुबह हरियाणा के रहने वाले युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पानीपत, हरियाणा के रहने वाले विवेक उर्फ अविनाश शर्मा के रूप में हुई है, जो नर्मदापुरम में कपड़े का व्यवसाय करता था। मृतक विवेक शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ रायसेन जिले के सतलापुर थाना क्षेत्र में एक खेत पर बने मकान में पार्टी करने पहुचां था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। इसके बाद शनिवार शाम सतलापुर थाने में उसकी गुमशुदगी की दर्ज कराई गई थी। पुलिस अफसरो के मुताबिक विवेक का शव अर्धनग्न अवस्था में जंगल में पड़ा मिला, उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। शुरुआती जॉच के आधार पर ही पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को पीएम के लिये बुधनी अस्पताल भेज दिया और आगे की जॉच शुरु की। मिली जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर को विवेक शर्मा मंडीदीप में एक नेता का जन्मदिन मनाने आया था। सूत्रो के मुताबिक इसी दौरान सतलापुर निवासी बंटी नामक व्यक्ति से उसका विवाद हो गया था। उस समय मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने दोनो को समझाइश देते हुए झगड़ा शांत करा दिया। इसके बाद विवेक अपने साथियों के साथ मंडीदीप के एक ढाबे पर रुका। अगले दिन 19 दिसंबर को सभी युवक लोरका पिपलिया पहुंचे, जहां सभी ने शराब पार्टी की। पुलिस को आशंका है, कि इसी दौरान योजनाबद्ध तरीके से विवेक की हत्या की गई है। उसकी गुमशुदगी दर्ज होने के बाद सतलापुर सहित आसपास की थाना पुलिस ने रातापानी अभयारण्य, शाहगंज सहित आसपास के जंगलों में उसक सर्चिगं की। काफी मशक्क्त के बाद सोमवार सुबह पुलिस को दहोटा घाट के जंगल में उसकी लाश बरामद हुई। सूत्र बताते है की मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन में आई पुलिस ने चार संदिग्धो को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रो का दावा है की पुलिस जल्द ही अंधे कत्ल का खुलासा कर सकती है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव हरियाणा भेजा जाएगा।