क्षेत्रीय
30-Dec-2025


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान के अनुमोदन पर जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह ने शहर में किसान कांग्रेस के पांचों उप ब्लॉकों में किसान कांग्रेस के उप ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए हैं। नवनियुक्त अध्यक्षों में पूर्व उप ब्लॉक में दीपक सिंह चौधरी, पश्चिम उप ब्लॉक में जाकिर खान, उत्तर उप ब्लॉक में पवन ओकटे, दक्षिण उप ब्लॉक में जितेन्द्र यादव, मध्य उप ब्लॉक में अंतराम पाल को उप ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। ईएमएस/मोहने/ 30 दिसंबर 2025