नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में छेनू गिरोह के बदमाश वसीम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वसीम जेबकतरों का गिरोह चलाता था और उसने मंडोली जेल में हाशिम बाबा के गुर्गों पर हमला किया था। हाशिम बाबा ने उसकी हत्या की सुपारी दी थी, जिसके बाद उस पर पहले भी हमले हुए थे। इस बार संपत्ति विवाद में उसके भतीजे ने ही उसे मार डाला। सूत्रों के अनुसार, वसीम जेबकतरों का गिरोह चलाता था। इसने मंडोली जेल में हाशिम बाबा के गिरोह के बदमाशों पर पिछले साल ब्लेड से हमला किया था। हाशिम बाबा ने अपने गुर्गे अनस को इसकी हत्या का काम सौंपा था। जनता कालोनी में वसीम को दो गोलियां मारी गई थीं, जब यह बच गया था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/31/दिसंबर/2025