राज्य
हिसार(ईएमएस)। हरियाणा के हिसार में लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस वैन के शीशे तोड़ दिए। घटना में एएसआई सहित महिला पुलिसकर्मियों को भी चोटें लगी हैं। सभी को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस टीम देर शाम एक मकान से कब्जा छुड़ाने गई थी। पुलिस ने घर का सामान बाहर निकाल दिया। विरोध में मकान में रह रहे व्यक्ति ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिडक़ कर आग लगा ली। इससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। घटना का पता चलते ही कॉलोनी के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एएसपी ने पुलिस की कई गाडिय़ों के साथ मौके का निरीक्षण किया। घटना के बाद कॉलोनी में भारी पुलिस बल तैनात है।