मुरादाबाद (ईएमएस)। यूपी के मुरादाबाद जिले के थाना पाकबड़ा क्षेत्र में बीती शाम महिला (55) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। महिला की हत्या की वजह संपत्ति का विवाद बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने बेटे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। मृतका के रिश्तेदार पप्पू सिंह ने बताया कि शुक्रवार को करीब 6 बजे के आस-पास घटना हुई थी। पड़ोसी ने फोन करके जानकारी दी थी कि मां सावित्री देवी (55) छत से या सीढ़ियों से नीचे गिर गई हैं। मां की हालत गंभीर है। घर पहुंचने पर पता चला कि उनकी मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि बेटा कपिल उस वक्त नशे में था। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पाया कि महिला चारपाई पर पड़ी थीं और बेटा दूसरी चारपाई पर नशे की हालात में था। जितेन्द्र 03 जनवरी 2025